संघ ने की ट्रेनों के ठहराव की मांग
पतरातू. पूर्व मध्य रेलवे मजदूर संघ के मंडल कार्यकारी अध्यक्ष विजय कुमार सिंह ने रेलमंत्री को ज्ञापन भेज कर पतरातू रेलवे स्टेशन पर महत्वपूर्ण ट्रेनों के ठहराव की मांग की है। पत्र के माध्यम से उन्होंने पतरातू रेलवे स्टेशन पर हावड़ा भोपाल एक्सप्रेस, कोलकाता अजमेर एक्सप्रेस, रांची दिल्ली गरीबरथ एक्सप्रेस, कोलकाता अहमदाबाद एक्सप्रेस, संतरागाछी अजमेर एक्सप्रेस के ठहराव की मांग की है। साथ ही कहा है कि पतरातू एक औद्योगिक क्षेत्र है यहां थर्मल पावर प्लांट, सीसीएल, जिंदल स्टील प्लांट के अलावे कई छोटे बड़े उद्योग है। यह घनी आबादी वाला क्षेत्र है। यहां के लोगों को दूर दराज जाने के लिए ३०किमी बरकाकाना रेलवे स्टेशन जाना पड़ता है। जिससे कई राज्यों से यहां कार्य कर रहे लोगों को साथ ही स्थानीय लोगों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने इस पर अविलंब सकारात्मक कदम उठाने का आग्रह किया।