जिले में कई जगहों पर होगा झंडोत्तोलन
भास्कर न्यूज . लोहरदगा
26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर जिले के कई स्थानों पर झंडोत्तोलन कार्यक्रम किया जाएगा। जिला व्यवहार न्यायालय में मुख्य न्यायाधीश संजय प्रसाद द्वारा आठ बजे, नगर परिषद कार्यालय में नप अध्यक्ष पावन एक्का द्वारा 8.30 बजे, शिशु सदर विद्यालय परिसर में 8.30 बजे, मुस्लिम यूथ वेल्फेयर सोसाइटी द्वारा 10 बजे, जिला नाई समाज द्वारा 7.30 बजे, स्वामी करपात्री सरस्वती शिशु विद्या मंदिर मसमानो में 9.35 बजे, डीएवी स्कूल में 11 बजे, मधुसूदन लाल अग्रवाल इंटर कॉलेज में जेवीएम केंद्रीय महामंत्री प्रवीण कुमार सिंह द्वारा 11.30 बजे, जिला पुलिस मेंस एसोसिएशन कार्यालय में 10.55 बजे, मिलन चौक में कांग्रेस लोकसभा क्षेत्र के अध्यक्ष निशिथ जायसवाल द्वारा झंडोत्तोलन कार्यक्रम होगा।