महाप्रबंधक फहराएंगे तिरंगा
रजरप्पा. गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह सीसीएल रजरप्पा के महाप्रबंधक अजीत चौधरी तिरंगा फहराएंगे। आजसू कार्यालय में पूर्व मंत्री व विधायक चंद्रप्रकाश चौधरी राष्ट्रीय ध्वज की सलामी देंगे। इसके अलावा डीएवी पब्लिक स्कूल में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें बच्चों द्वारा रंगारंग मनमोहक कार्यक्रम की प्रस्तुति होगी।