पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वैश्य समाज का वनभोज कल

वैश्य समाज का वनभोज कल

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रजरप्पा. काली चौक चितरपुर में शनिवार को चितरपुर वैश्य समाज की बैठक हुई। जिसमें संगठन विस्तार का निर्णय लिया गया। बैठक में तय किया गया कि आगामी 27 जनवरी को भैरवी नदी के तट पर वैश्य मिलन सह वनभोज कार्यक्रम किया जाएगा। जिसमें मुख्य अतिथि कृषि मंत्री योगेंद्र साव होंगे। वनभोज की तैयारी को लेकर वैश्य समाज के लोगों के बीच जनसंपर्क करने का भी निर्णय लिया गया। अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद वर्मा ने की। मौके केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य चंद्रशेखर पटवा व महामंत्री सह उपप्रमुख राजेंद्र प्रसाद समेत दशरथ साव, संजय प्रसाद, राजदीप पोद्दार, सत्यनारायण पोद्दार, अजय पटवा, सुरेश प्रसाद, श्यामनारायण पोद्दार, रविंद्र चौधरी, निरंजन साहू, तारा प्रसाद, गौतम चंद्र पोद्दार, शिवनारायण पोद्दार, मनोज पटवा आदि मौजूद थे।