चितरपुर मेला का उद्घाटन आज
भास्कर न्यूज. रजरप्पा
चितरपुर में लगने वाले पांच दिनों तक माघ मेला रविवार को शुरु होगी। इसकी तैयारी पुरी कर ली गई है। मेले का उद्घाटन दोपहर तीन बजे मुख्य अतिथि झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के शहजादा अनवर करेंगे। विशिष्ट अतिथि के तौर पर प्रखंड प्रमुख चंदन प्रसाद व थाना प्रभारी डोमन रजक मौजूद रहेंगे। यह जानकारी मेला आयोजन समिति के मो अमानत उल्लाह व वार्ड सदस्य मो साजिद उर्फ बबलू ने दी।