पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पूर्व उपमुख्यमंत्री के निधन पर शोक

पूर्व उपमुख्यमंत्री के निधन पर शोक

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चितरपुर. झारखंड के पूर्व उप मुख्यमंत्री व झामुमो नेता सुधीर महतो का दिल का दौरा पडऩे से हुई मौत पर कुर्मी छात्र संघ ने शोक व्यक्त किया है। लारी स्थित कुर्मी धर्मशाला में दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। मौके पर क्षेत्रीय युवा नेता दिनेश महतो ने कहा कि सुधीर महतो के निधन से कुर्मी समाज को गहरा धक्का लगा है। वे समाज के ताज में से एक थे। मौके पर विजेंद्र महतो, कंचन महतो, अनिल महतो, कृष्णा महतो, विनोद महतो, जीतन महतो, रामवृक्ष महतो, प्रकाश महतो सहित कई मौजूद थे। इधर कांग्रेस ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। शोक व्यक्त करने वालों में कांग्रेस प्रदेश प्रतिनिधि शहजादा अनवर, जिला महामंत्री जागेश्वर नागवंशी, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष सालीक अहमद सहित मो सजीद, सुरेश राम, देवचरण करमाली, बाबूराम करमाली, शेखर चौधरी, श्रवण चौधरी, योगेंद्र पाहन, दीपक सिहं, राशिद अनवर, विनय महतो सहित कई शामिल हैं। इधर मायल पंचायत के उप मुखिया सतीश महतो ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया ।