पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सड़क हादसे में एक की मौत, दो घायल

सड़क हादसे में एक की मौत, दो घायल

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज. चितरपुर
रामगढ़ बोकारो मार्ग के स्थित नया मोड़ के समीप शनिवार को सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं दो लोग घायल हो गए। स्थानीय ग्रामीणों ने उसे उठाकर रजरप्पा स्थित सिल्वर जुबली अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने एक व्यक्ति को मृत घोषित किया। वहीं दो अन्य घायल को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि चितरपुर निवासी मनोज पासवान व मो अफीफ रामगढ़ से चितरपुर की ओर आ रहा था। इस बीच विपरीत दिशा से आ रहे एक साइकिल सवार के साथ मोटरसाइकिल की सीधी टक्कर हो गई। घायलों को आजसू नेता चंद्रशेखर पटवा, मादूद आलम, कांग्रेस नेता मिन्नत उल्लाह व अमित तिवारी के सहयोग से अस्पताल पहुंचाया। जहां साइकिल सवार की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर रजरप्पा थाना प्रभारी डोमन रजक ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू की। समाचार लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
स्कार्पियो दुर्घटनाग्रस्त, बाल-बाल बचे लोग
मगनपुर. गोला-बोकारो मार्ग एनएच-23 सोसोकला कब्रिस्तान के समीप शनिवार को अनियंत्रित होकर एक स्कार्पियो पलट गई। जिससे वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। पर शुक्र है कि उसमें सवार पांच लोगों में किसी को खरोच तक नहीं आई। जानकारी के अनुसार स्कार्पियो गिरिडीह से रांची जा रही थी। उसी दौरान एक मोटरसाइकिल को बचाने के क्रम में वाहन पलट गई। स्कार्पियो में गिरिडीह के कांग्रेस जिला सचिव रविकांत सिंह एवं चालक निरंजन शर्मा के अलावा तीन महिलाएं सवार थी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया।