पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चान्हो में झाविमो की बूथ कमेटियां गठित

चान्हो में झाविमो की बूथ कमेटियां गठित

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चान्हो. सोंस पंचायत के झारखंड विकास मोर्चा के कार्यकर्ताओं की शनिवार को बैठक हुई। इसमें सोंस पंचायत के बूथों के लिए कमेटी गठित की गई। बैठक की अध्यक्षता मुजाहिद आलम ने की।मौके पर पार्टी के महासचिव शाहिद जफर, शमशाद व आशिक अंसारी आदि उपस्थित थे।
मांडर में ऑटो पलटा, एक व्यक्ति की मौत
मांडर. मलती मोड़ के समीप शनिवार को एक ऑटो ((जेएच 01एजी 1054)) पलट गया। इस दुर्घटना में35 वर्षीय बिरसा उरांव की मौत हो गई। वे चान्हो थाना क्षेत्र के कमाती खरवागाढ़ा के रहने वाले थे। और ब्रांबे साप्ताहिक बाजार से ऑटो से अपने घर लौट रहे थे। इसी क्रम में असंतुलित होकर ऑटो पलट गई। गंभीर रूप से घायल बिरसा को रेफरल अस्पताल लाया गया, यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
आम आदमी पार्टी का कार्यालय खुला
सिल्ली. सिल्ली विधानसभा क्षेत्र के वसंतपुर में शनिवार को आम आदमी पार्टी के कार्यालय का उद्घाटन पार्टी के प्रदेश प्रभारी सुनील महतो ने किया। मौके पर उन्होंने कहा कि जल्द ही जोरदार तरीके से सदस्यता अभियान चलाया जाएगा और केजरीवाल का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। मौके पर सेवानिवृत्त शिक्षक आनंद प्रसाद साहू, रंजीत गोस्वामी, संतोष मुंडा, नेपाल महतो, कृष्णा, शेखर व श्याम महतो आदि उपस्थित थे।
१ से लागू होगा कोयला ट्रकों का नया भाड़ा
पिपरवार. कोयला लिफ्टर व कोयला व्यवसायी संघ एनके पिपरवार के बीच शनिवार को बहेरा मैदान में बैठक हुई। अशोक सिंह की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में भाड़ा वृद्धि पर विचार-विमर्श किया गया। इसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि ट्रक ऑनर एसोसिएशन व लिफ्टरों द्वारा तय किया गया भाड़ा ही मान्य होगा। इसे 1 फरवरी 2014 से लागू किया जाएगा। संघ की अगली बैठक 30 जनवरी को डकरा दुर्गा मंडप में रखी गई है।