- Hindi News
- आज शहर से गांव तक लहराएगा अपना प्यारा तिरंगा
आज शहर से गांव तक लहराएगा अपना प्यारा तिरंगा
भास्कर न्यूज.पिपरवार/खलारी
गणतंत्र दिवस के अवसर पर पिपरवार व आसपास के क्षेत्र में करीब 50 से ज्यादा जगहों पर झंडोतोलन होगा। आईआरबी कैंप में ८:०५ बजे इंस्पेक्टर महेंद्र रजक, पिपरवार सीजीएम ऑफिस में ८:३० बजे जीएम प्रभाकर चौकी, सीएचपी पीओ ऑफिस में ८:०० बजे पीओ एसके सिंह, बचरा पीओ ऑफिस में ८:०० बजे पीओ जीके राठौर, अशोक पीओ ऑफिस में ९:०० बजे पीओ पीके ब्रांबे, बचरा उत्तरी में ८:०० बजे मुखिया मीना कुमारी, बीएमएस यूनियन कार्यालय में ९:०० बजे सचिव एसके चौधरी, पिपरवार थाना में ९:३० बजे थानेदार रामयश प्रसाद, यूसीडब्ल्यूयू यूनियन के कार्यालय में ९:३० बजे अशोका शाखा सचिव कामेश्वर राम, सीएसयू यूनियन कार्यालय में १०:१५ बजे अध्यक्ष भीम सिंह यादव, बचरा दक्षिणी में १०:४० बजे मुखिया रीना देवी, ऑफिसर एसोसिएशन में ११ बजे पिपरवार अध्यक्ष एसके सिंह, स्कूल ऑफ विज्डम राय में ९:३० बजे उपप्रधानाचार्य अश्विनी कुमार दराद, राय व शांतिनगर विद्यालय में ८:५० बजे मुखिया सावित्री देवी, आरसीएमएस कार्यालय बचरा में १०:३० बजे सचिव ओमप्रकाश प्रजापति, पिपरवार पीओ ऑफिस में ८:१५ बजे पीओ बीपी सिंह, न्यू मॉडर्न इंग्लिश मिडीयम स्कूल न्यू मंगरदाहा में ९:३० बजे अशोका पीओ पीके ब्रांबे झंडोतोलन करेंगे।
खलारी : सुबह 8:30 बजे डीएवी खलारी, 8:45 बजे सरस्वती शिशु मंदिर, 9 बजे डीएसपी कार्यालय, 9:20 बजे प्रखंड कार्यालय, 9:30 बजे बुकबुका पंचायत, 9:40 बजे खलारी थाना, 10 बजे इंस्पेक्टर कार्यालय, तुमांग पंचायत व डकरा स्टेडियम में झंडोतोलन किया जाएगा।