पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पतरातू में चलाया शिक्षा अभियान

पतरातू में चलाया शिक्षा अभियान

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भुरकुंडा. पतरातू प्रखंड के लबगा गांव निवासी रामेश्वर गोप प्रखंड के गांवों में शिक्षा की अलख जगा रहे हैं। एक मध्यम परिवार में जन्में गोप ने आसपास के गांवों में पहले लोगों को शिक्षा का महत्व समझाया। फिर उनके बच्चों को स्कूल तक ले जाने की जिम्मेदारी भी उठाई। उनकी मेहनत और जज्बे से अब उस इलाके के किसी घर में कोई अशिक्षित नहीं है। बिना किसी आर्थिक सहायता के वे गरीब आदिवासी युवतियों का विवाह करवाने के काम में भी जुटे हैं। युवाओं को खेल के प्रति उत्साहित करने के लिए उन्होंने कई प्रतियोगिताएं भी आयोजित कीं।