एचआईवी पीडि़तों को दिला रहे हक
मेदिनीनगर. एचआईवी पीडि़त पलामू के रामानंद ((बदला हुआ नाम)) गुमनामी की जिंदगी जी रहे अपने जैसे लोगों को इस बीमारी को मात देने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। उन्होंने पलामू के 660 एचआईवी पॉजिटिव लोगों का एक नेटवर्क बनाकर उनके लिए ‘पीपुल्स लिविंग विद एचआईवी’ नामक संस्था बनाई। फिर उनकी बेहतरी के लिए काम शुरू किया। अपने प्रयासों से उन्होंने पीडि़तों के लिए सामाजिक सुरक्षा पेंशन शुरू कराई। लाचार लोगों को इंदिरा आवास दिलाए। वे बताते हैं कि उनका लक्ष्य सभी पीडि़तों को रोजगार से जोडऩा है। ताकि वे किसी के सहयोग के मोहताज नहीं हो। उनका कहना है कि अब वे देशभर में एचआईवी पीडि़तों को अपने साथ जोडऩा चाहते हैं।