बंजर भूमि को बनाया हरा-भरा
लातेहार. सदर प्रखंड के ललगड़ी गांव में बंजर वन भूमि पर घास भी नहीं उगती थी। ऊबड़-खाबड़ पथरीली भूमि बेकार साबित हो रही थी। तब 54 वर्षीय रामेश्वर सिंह खरवार ने ग्रामीणों के साथ मिल-बैठकर नई तकनीक से इस जमीन पर पेड़ लगाने की ठानी। 2004-05 में ग्रामीणों ने वन समिति बनाकर इस भूमि पर शीशम, सिरीस, गम्हार, खैर, बांस और महुआ के 83 हजार पौधे लगाए। आज ये पौधे 15 से 20 फीट लंबे हो गए हैं। सिंह बताते हैं कि रांची वन विभाग की टीम ने जब इस प्लांटेशन का निरीक्षण किया था तो लगभग 80 प्रतिशत पौधे स्वस्थ पाए गए। वन समिति के अध्यक्ष के नाते रामेश्वर को पुरस्कृत किया गया। आज भी वे इसी काम में जुटे हैं।