शिक्षा मंत्री ने दी तिरंगे को सलामी
गुमला - गुमला जिले में गणतंत्र दिवस समारोह पीएई स्टेडियम गुमला में हुआ। इसमें मुख्य अतिथि राज्य की शिक्षा मंत्री गीताश्री उरांव थीं। मंत्री ने झंडोत्तोलन कर तिरंगे को सलामी दी। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों की कुर्बानियों की बदौलत देश आजाद हुआ और गणतांत्रिक व्यवस्था की नींव पड़ी। उन्होंने जारी, चैनपुर में आईटीआई केंद्र बनाने और 11 नए प्राथमिकी स्वास्थ्य उपकेंद्र के निर्माण की बात कहीं। मंच का संचालन त्रिभुवन शर्मा, डोमन राम व माया सिन्हा ने किया।
कार्यक्रम में मौजूद अधिकारी व प्रतिनिधि
कार्यक्रम में विधायक कमलेश उरांव, उपायुक्त वीणा श्रीवास्तव, एसपी राकेश बंसल, एएसपी पवन कुमार सिंह, नपं उपाध्यक्ष मोसर्रत परवीन, जिप अध्यक्ष सतवंती देवी, एसडीओ आंजनेयुलु दोड्डे, एलआरडीसी किशोर, निदेशक रंजना वर्मन, एसडीपीओ दीपक पांडेय, डीएसपी कैलाश करमाली, डीपीआरओ सुनीता धान, इंस्पेक्टर आमिश हुसैन, थानेदार निरंजन तिवारी, पूर्व डीडीसी पुनई उरांव, सार्जेंट मेजर नित्यानंद पाठक, सार्जेंट रान्धो देवगम, वार्ड पार्षद कृष्णा राम, योगेंद्र प्रसाद, अनिल यादव, मुमताज गुड्डू, आराधना स्टूडियो के मुकेश सहित कई लोग थे।
अगला प्रधानमंत्री पर प्रस्तुत किया झांकी : गणतंत्र दिवस पर कई आकर्षक झांकी प्रस्तुत की गई। उर्सुलाइन कॉन्वेंट हाई स्कूल गुमला की छात्राओं ने राज्य के वीर सेनानियों की झांकी दिखाई। साथ ही अगला प्रधानमंत्री कौन होगा, इसपर भी सुंदर प्रस्तुति दी। रॉकेट लांचर के साथ भी भाग लिया। गुमला पुलिस ने सामुदायिक पुलिसिंग की झांकी पेश की। स्वास्थ्य, शिक्षा विभाग ने भी झांकी प्रस्तुत की।
27 गुम 4, 5, 6, 7, 8 व 9
27 गुम 4, 5, 6, 7, 8 व 9