एसडीपीओ व थानेदार को मिला पुरस्कार
गुमला - नक्सलियों व अपराधियों के खिलाफ बेहतर काम करने के लिए एसडीपीओ दीपक पांडेय व कामडारा थानेदार विद्या शंकर को पुरस्कृत किया गया। यह पुरस्कार शिक्षा मंत्री गीताश्री उरांव ने दिया। पुलिस जवान संदीप टोप्पो को भी पुरस्कार मिला। इन अधिकारियों को यह सम्मान उन क्षेत्रों में काम के लिए मिला है। जहां नक्सली आतंक मचाए हुए थे। लेकिन इनकी दबिश के कारण नक्सलियों को इलाका छोड़कर भागना पड़ा और कई नक्सली पकड़े गए, जो अभी जेल के सलाखों के पीछे हैं। कामडारा थाना पूरी तरह पीएलएफआई के गिरफ्त में है। लेकिन विद्या शंकर ने अपने कार्यकुशल व बहादुरी से नक्सलियों का खौफ कम किया है। वहीं एसडीपीओ दीपक पांडेय कई मुठभेड़ में शामिल होकर नक्सलियों को पकड़ा है। एसपी राकेश बंसल ने कहा कि काम करने वालों को सम्मान मिलने से उनमें काम करने का जज्बा बढ़ता है।