एसी एसटी इंप्लाइज एसोसिएशन का गठन
रामगढ़ - कोल इंडिया एसी एसटी इंप्लाइज एसोसिएशन ((सिस्टा)) की बैठक सिरका में हुई। बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के क्षेत्रीय अध्यक्ष बंशी बेदिया ने की व संचालन क्षेत्रीय सचिव विजय कुमार पासवान ने किया। इस दौरान सिरका कोलियरी का शाखा गठन किया गया। इसमें अध्यक्ष बंशी राम, उपाध्यक्ष कार्तिक पासवान, सचिव बिशनू राम, सहसचिव जागेश्वर राम, कोषाध्यक्ष माथुर राम, सहकोषाध्यक्ष कल्लू उरांव, संगठन सचिव राज किशोर, अंकेक्षक रामटहल का चयन किया गया। इस अवसर पर सिस्टा के क्षेत्रीय सचिव विजय कुमार पासवान ने बताया कि एसोसिएशन द्वारा एसी एसटी सीसीएल कर्मचारियों की समस्याओं का निष्पादन और विभिन्न क्रियाकलापों में सुधार लाने के कार्य किए जाएंगे, जिससे मजदूर अपने कार्य के प्रति जागरूक व अपने जीवन को बेहतर ढंग से कोलियरी में ड्यूटी करते हुए व्यतीत कर सकें। इसके अलावा कई वक्ताओं ने बातें रखी। मौके पर कई लोग उपस्थित थे।