पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कुशल शिक्षा प्रतियोगिता का आयोजन

कुशल शिक्षा प्रतियोगिता का आयोजन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - बरकाकाना
क्षेत्र के सुबोध शिशु शिक्षा केंद्र में सोमवार को जमाउत इस्लामी हिंद बरकाकाना शाखा की ओर से कुशल शिक्षा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें सेन स्कूल समेत मौलाना आजाद पब्लिक स्कूल हेहल, माडर्न हाई स्कूल चैनगढ़ा, मिल्लत एकेडमी चैनगढ़ा, पैराडाइज पब्लिक स्कूल चैनगढ़ा, राधा गोविंद पब्लिक स्कूल रामगढ़ व कृष्णा विद्या मंदिर रामगढ़ के बच्चों ने भाग लिया।
इस संबंध में आयोजक सौलत फहद ने बताया कि प्रतियोगिता का परीक्षाफल दो फरवरी को प्रेषित किया जाएगा। साथ ही सभी सफल प्रतिभागियों को जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भेजा जाएगा। कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय प्राचार्या वीना पाठक, कंचन बोहरा, शंकर चौधरी, तन्नू श्रीवास्तव, अख्तर अली, सोना वर्मा, माधुरी इक्का, तरन्नुम परवीन, राहुल प्रजापति, जमाउत इस्लामी हिंद के अमीर मकामी, आरिफ हुसैन सहित अन्य ने सराहनीय योगदान दिया।