खिलाडिय़ों को खेल सामग्री वितरित
बरकाकाना - क्षेत्र के सीआईसी बस्ती आजाद मोहल्ला में सोमवार को कृषि मंत्री योगेंद्र साव के नेतृत्व में खिलाडिय़ों के बीच खेल सामग्री का वितरण किया गया। इस दौरान उपस्थित बतौर मुख्य अतिथि मंत्री प्रतिनिधि संतोष साव ने क्षेत्र के उड़लूंग व मसमोहना के कुल 22 खिलाडिय़ों को जर्सी प्रदान किया। उन्होंने कहा कि लोगों को खेल के प्रति जागरूक करने के लिए मंत्री के निर्देश पर क्षेत्र के विभिन्न इलाकों के खिलाडिय़ों के बीच खेल सामग्री का वितरण किया जा रहा है। मौके पर इकबाल खान, कयूम अंसारी सहित कई मौजूद थे।