- Hindi News
- बुबना हत्याकांड में परिजनों से फिर पूछताछ
बुबना हत्याकांड में परिजनों से फिर पूछताछ
परिवार के प्रत्येक सदस्यों से अलग-अलग की जा रही है पूछताछ
भास्कर न्यूज - बरकाकाना
एक माह पूर्व सीसीएल के एक अधिकारी आरके बुबना हत्याकांड की जांच फिर से जारी की गई है। सोमवार की सुबह बुबना के परिवार के लौटते ही पुलिस फिर से सक्रियता दिखानी शुरू कर दी है। परिजन के आने की खबर मिलते ही जिला पुलिस कप्तान एसपी रंजीत प्रसाद, डीएसपी एम हौदा, बरकाकाना ओपी प्रभारी विष्णु प्रसाद राउत, भुरकुंडा थाना प्रभारी एसएन सिंह ने घटना के समय मौजूद पत्नी कुसुम बुबना, बेटी चांदनी व पुत्र से बारीकी से पूछताछ कर जांच की तफ्तीश और तेज कर दी है। परिवार के सदस्यों से बारी बारी घटना स्थल ले जाकर पूछताछ की जा रही है। साथ ही अन्य पहलुओं की जांच के लिए जांच प्रभारी नियुक्त कर बुबना के पत्नी को उनके कार्यस्थल बरका सयाल ले जाने की तैयारी भी की जा रही है। इधर एसपी ने बताया कि परिवार के सदस्यों द्वारा जांच में पूर्ण सहयोग किया जा रहा है। जिस रफ्तार से घटना की तफ्तीश चल रही है जल्द ही मामले का उदभेदन कर दिया जाएगा।