दुर्घटना में एक घायल
मगनपुर - गोला-बोकारो मार्ग के मगनपुर चौक के समीप एक अज्ञात बोलेरो ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे उसमें सवार पेटरवार निवासी रामलाल करमाली घायल हो गया। ग्रामीणों की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोला में इलाज के लिए लाया गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद रांची रिम्स रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि दोनों वाहन पेटरवार की ओर गोला की ओर जा रही थी, उसी बीच ओवर टेक लेने के क्रम में बोलेरो ने बाइक को टक्कर मार दी। घटना के बाद बोलेरो भागने में सफल रहा।