पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गीत पर अर्श बंसल को विशेष पुरस्कार

गीत पर अर्श बंसल को विशेष पुरस्कार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुमला - गणतंत्र दिवस के अवसर पर ऑडिटोरियम में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन उपायुक्त वीणा श्रीवास्तव ने दीप जलाकर किया। मौके पर सरकारी व गैर सरकारी 17 दलों द्वारा देशभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इसमें मराठी लोकनृत्य पर डीएवी स्कूल को पहला पुरस्कार मिला। वहीं हम हैं इंडियन देशभक्ति गीत व नृत्य पर डोन बॉस्को स्कूल गुमला द्वितीय, कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय स्कूल गुमला व नेड्रोडेम स्कूल गुमला तीसरे स्थान पर रहा। जबकि एकल गीत वंदे मातरम पर विशेष पुरस्कार अर्श बंसल को दिया गया। प्रोत्साहन पुरस्कार सरस्वती विद्या मंदिर को मिला। मौके पर एसपी राकेश बसंल, एसडीओ आंजनेयुलु दोड्डे, निदेशक रंजना वर्मन, डीपीआरओ सुनीता धान, विष्णु कुमार पासवान, डोमन राम मोची सहित कई लोग थे।