- Hindi News
- सरकारी गैर सरकारी संस्थाओं में शान से लहराया तिरंगा
सरकारी-गैर सरकारी संस्थाओं में शान से लहराया तिरंगा
भास्कर न्यूज - गुमला
गुमला शहर के सरकारी और गैर सरकारी संस्थाओं में तिरंगा झंडा शान से लहराया। पुलिस लाइन में एसपी राकेश बंसल, व्यवहार न्यायालय में जिला जज बसंत कुमार गोस्वामी, नगर पंचायत कार्यालय में उपाध्यक्ष मोसर्रत परवीन, चैंबर ऑफ कॉमर्स कार्यालय में अध्यक्ष दामोदर कसेरा, भाजपा कार्यालय में विजय कुमार मिश्रा, कांग्रेस कार्यालय में शिवकुमार भगत टुनटुन, झामुमो कार्यालय में भूषण तिर्की, झाविमो कार्यालय में अध्यक्ष तेंबु उरांव, सरस्वती विद्या एवं सरस्वती मंदिर में अध्यक्ष प्रोफेसर हरिकिशोर शाही ने झंडोत्तोलन किया।
ज्ञान गंगा टैलेंट स्कूल में मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेंद्र प्रसाद सिंह, रमा रमण मिश्र और बीएन मिश्रा ने झंडोत्तोलन किया। मौके पर व्यवस्थापक जयप्रकाश सिंह, स्कूल के संचालक सुभाष मिश्रा मौजूद थे। श्री नर नारायण सेवा संस्था अंबोवा गुमला में गणतंत्र दिवस समारोह पर कई कार्यक्रम हुए। संस्था के सचिव शिवशंकर नायक ने तिरंगा झंडा फहराए। मौके पर उपाध्यक्ष नंदकिशोर सिंह, सुदन लोहरा, भोला लोहरा, चितरंजन मुंडा, सुनी मुंडा, मुनेश्वर सिंह, मानती मुंडा, सुनीता देवी, किशुन राम, गणपति हजाम, रघुनाथ सिंह, भीम सिंह, अरमुख लोहरा, कृष्णा लोहरा, मुस्लिम अंसारी, गणेश नायक, मुक्तकुमार नायक, रिपुसूदन सिंह, जेतेश्वर साहू सहित कई लोग थे। सिलाफारी सचिवालय में मुखिया विमला पहान व पंचायत समिति सदस्य कमला देवी ने झंडोत्तोलन किया गया। केशरवानी वैश्य तरूण सभा गुमला द्वारा पटेल चौक में संरक्षक बदरीनाथ केशरी द्वारा झंडोत्तोलन किया गया।
विक्रांत मिसाइल की झांकी दिखी
सिसई - थाना परिसर में थानेदार कमलेश पासवान ने तिरंगा झंडा फहराया। वहीं नेशनल पब्लिक स्कूल में गणतंत्र दिवस पर भव्य समारोह हुआ। विद्यार्थियों ने विक्रांत मिसाइल की झांकी प्रस्तुत की, जो पूरे प्रखंड में आकर्षण का केंद्र रहा। सरस्वती शिशु मंदिर में सांस्कृतिक और देशभक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आदिवासी उवि टंगराटोली में छात्राओं ने परेड कर तिरंगे को सलामी दी। मिलन एकेडमी, माघी बालिका उवि, संत तुलसी दास उवि में रंगारंग कार्यक्रम हुआ। मौके पर आरटीओ अजीत कुमार कुजूर, जिप सदस्य किरण माला बाड़ा, भैरो सिंह खेरवार, पूर्व विधायक समीर, शिवशंकर, तारामनी तांबा, मीना, बीडीओ जोसेफ कंडुलना, चिकित्सा पदाधिकारी नमिता लकड़ा, महमूद आलम, धुमा उरांव सहित कई लोग थे।
झांकी निकाली
गणतंत्र दिवस समारोह पर कई कार्यक्रम हुए, पुलिस लाइन में एसपी राकेश बंसल ने तिरंगा झंडा फहराया