पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिला प्रशासन ने नपं को १ ० से हराया

जिला प्रशासन ने नपं को १-० से हराया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुमला - परमवीर अलबर्ट एक्का स्टेडियम गुमला में फैंसी फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया। इसमें जिला प्रशासन और नगर पंचायत के बीच संघर्षपूर्ण मुकाबला हुआ। रोमांचक मुकाबले में जिला प्रशासन ने १-० से मैच जीतकर खिताब पर कब्जा जमाया। विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। वहीं सभी खिलाडिय़ों को एक-एक टी शर्ट भी दी गई। मौके पर नगर पंचायत उपाध्यक्ष मोसर्रत परवीन सार्जेंट मेजर नित्यानंद पाठक, मेजर रांधो देवगम, कोषागार पदाधिकारी अक्षय कुमार, सीजेएम राम जियावन, जिला खेल पदाधिकारी सुशील कुमार, वार्ड पार्षद कृष्णा राम, बसंत उरांव, हरि राम, राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, निर्मल गोयल, अशोक जायसवाल, शिवकुमार राम, पदम साबू, चुमनू उरांव, बलदेव शर्मा, डोमन राम मोची, आरिफ बालो, सैयद जुन्नू रैन, अधिवक्ता डीएन सिंह, सुशील कुमार, धर्मवीर सहित कई लोग थे।