चैनपुर - क्षेत्र के पिड़हे निवासी समाज सेवी पानपति देवी ने 40 गरीब असहाय लोगों को गणतंत्र दिवस के मौके पर कंबल व साड़ी वितरण किया। वहीं समाज सेवी बैजू यादव ने 60 छात्र-छात्राओं के बीच कलम व पेंसिल बांटा। मौके पर अयोध्या साव, सूर्यदेव यादव, बिंदेश्वरी सिंह आदि मौजूद थे।