शरारती तत्वों ने घर में लगाई आग
पांकी - पिपराटांड़ थाना क्षेत्र के लोहरसी ग्राम में शरारती तत्वों ने शनिवार की रात दस बजे मुनाजरूल हक के घर में आग लगा दी। इस घटना में घर का एक हिस्सा समेत हजारों रुपए की संपति जल कर खाक हो गया। इस संबंध में पीडि़त ने पिपराटांड़ थाना में आवेदन देकर गांव के ही रुस्तम अंसारी, इम्तियाज अंसारी, आशिक मियां, इकराम मियां, काश्मीर मियां और मंजूर मिया के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में उन्होंने कहा कि वह शनिवार को गांव में ही दावत पर गए थे। इस दौरान घर के सभी सदस्य घर में ही मौजूद थे। तभी गांव के उक्त लोग बाहर से दरवाजा बंद कर घर में आग लगा दी। आग की लपटें उठते देख आसपास के ग्रामीणों ने बड़ी मुश्किल से काबू पाया। इधर इस संबंध में पिपराटांड़ थाना प्रभारी सुधीर सुरीन ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।