पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पांकी में शान से लहराया तिरंगा

पांकी में शान से लहराया तिरंगा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पांकी - गणतंत्र दिवस के अवसर पर पांकी प्रखंड में तिरंगा शान से लहराया। गणतंत्र दिवस के मौके पर पांकी थाना में सीआरपीएफ कमांडेंट नीरज कुमार, पिपराटांड़ थाना में थाना प्रभारी सुधीर सुरीन व प्रखंड कार्यालय में प्रमुख तरन्नुम शाही, ग्रीनलैंड पब्लिक स्कूल में निदेशक निरंजन प्रसाद ने झंडोत्तोलन किया। वहीं आजसू कार्यालय में पांकी विस प्रभारी लाल सूरज ने झंडोत्तोलन किया। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष अकमल खां, सुरेन्द्र सिंह, दुर्गा सिंह सहित कई आजसू कार्यकर्ता उपस्थित थे।