पांडू में लहराया तिरंगा
पांडू - प्रखंड कार्यालय में आयोजित मुख्य समारोह में सुबह 9 बजे प्रमुख अनुप गुप्ता ने झंडोत्तोलन किया। साथ ही किसान भवन में उपेंद्र सिंह, थाना परिसर में थाना प्रभारी जयगोविंद सिंह मुंडा, कल्याण हाई स्कूल में विद्यानिधी पांडेय, पंचायत सचिवालय में पांडू मुखिया शोभा देवी, वनांचल ग्रामीण बैंक में मैनेजर मनोज कुमार, बीआरसी कार्यालय में बीपीओ धर्मेंद्र कुमार एवं कस्तूरबा बालिका आवासीय हाई स्कूल में वार्डन उषा कुमारी ने झंडोत्तोलन किया। यहां रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। रामचंद्र चंद्रवंशी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी विश्रामपुर में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि 00000, पूर्व विधायक हीराराम तूफानी, रेहला थाना प्रभारी, आरपीएफ इंस्पेक्टर ने परेड की सलामी ली। चेयरमैन राम चंद्रवंशी ने झंडोत्तोलन किया। प्रिया एंड ग्रुप ने सरस्वती वंदना कर डांस प्रस्तुत किया।