पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मंदिर से हनुमान की मूर्ति चोरी

मंदिर से हनुमान की मूर्ति चोरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ञ्चशरारती तत्वों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग
भास्कर न्यूज - मेदिनीनगर
शहर के मुख्य बाजार में स्थित रुई पट्टी स्थित धार्मिक स्थल से बजरंग बली की प्रतिमा शरारती तत्वों से चुरा लिया। इससे एक विशेष समुदाय के लोगों में आक्रोश व्याप्त है। यह चोरी शनिवार की रात हुई। रविवार की सुबह घटना की जानकारी आस-पास के लोगों को हुई तब समुदाय विशेष के लोगों ने पूरे बाजार में विरोध प्रदर्शन किया।
दुकानों को बंद कराया। प्रतिमा डेढ़ फीट ऊंची संगमरमर पत्थर की थी। सूचना मिलने पर पुलिस दल बल वहां पहुंची और आक्रोशित लोगों को शांत करने का प्रयास किया और आश्वस्त किया कि पुलिस ऐसे शरारती तत्वों को शीघ्र ढूंढेगी। इधर घटना के विरोध में श्री राम सेना के प्रमुख पंकज जायसवाल के नेतृत्व में शहर में जुलूस निकाल कर शरारती तत्वों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की गई।
विश्व हिंदू परिषद के जिला सचिव बसंत अग्रवाल ने घटना की निंदा करते हुए प्रशासन को 10दिनों का समय दिया है । यदि 10 दिनों में प्रशासन अपराधी को
गिरफ्तार नहीं करता है तब समुदाय विशेष के संगठन द्वारा आंदोलन किया जाएगा।