पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • किसानों ने लगाई उत्पादों की प्रदर्शनी

किसानों ने लगाई उत्पादों की प्रदर्शनी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - जयनगर
आत्मा की ओर से प्रखंड म़ुख्यालय में प्रखंड स्तरीय कृषि मेला का आयोजन किया गया। कृषि मेला में जयनगर प्रखंड व मरकच्चो प्रखंड के सैकड़ों किसानों ने विभिन्न फसलों की प्रदर्शनी लगाई। प्रदर्शनी मेला का उद्घाटन प्रमुख संगीता देवी ने किया। वहीं जिला कृषि पदाधिकारी सुरेंद्र सिंह, कृषि निरीक्षण कृपा नारायण सिंह, कृषि विज्ञान केंद्र के गृह वैज्ञानिक चंचिला कुमारी, भूपेंद्र सिंह ने प्रदर्शनी मेला का निरीक्षण किया। वहीं प्रदर्शनी में लगाए गए सफल किसानों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मौके पर सुरेंद्र सिंह ने कृषि पर आधारित संचालित योजनाओं को किसानों के बीच जानकारी दी, और उन्होंने किसानों से अपील की कि इस योजनाओं का लाभ लेकर अच्छा कृषक बने। वहीं कार्यक्रम में प्रमुख संगीता देवी, चंचिला कुमारी, भूपेंद्र सिंह, कृपा नारायण सिंह आदि ने किसानों को कई तकनीकियों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का संचालन शैलेंद्र कुमार ने किया। मौके पर बीएओ अरूण गुप्ता, बीसीओ मुजफ्फर इस्लाम, रवि रंजन, अमित सिंह, प्रेम कुमार, सत्यजीत हिमवान, बीटीएम श्रवण कुमार, एसएमएस प्रमोद कुमार, आत्मा सलाहकार समिति प्रकाश रजक, मुखिया गणपत यादव, अशोक यादव, राजकुमार सिंह, रामचंद्र महतो समेत कई लोग मौजूद थे।