पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विद्यालय का वार्षिकोत्सव मना

विद्यालय का वार्षिकोत्सव मना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज। जयनगर
पीजेपी हाई स्कूल सरमाटांड का छठा वार्षिकोत्सव सोमवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मना। कार्यक्रम का उद्घाटन मुखिया श्यामसुंदर यादव ने किया। वही मुख्य अतिथि जिप सदस्य वासुदेव यादव, विशिष्ट अतिथि चंदवारा उप प्रमुख व माले नेता श्यामदेव यादव, पंचायत समिति सदस्य उमा देवी मौजूद थे।
कार्यक्रम की शुरूआत विद्यालय के छात्रा नीलम, राधनी, गायत्री, प्रियंका, सोनी, अनिशा ने स्वागत गीत गाकर किया। वहीं नौशाद, प्रेम, चंदन, महबूब, आकाश, लक्ष्मी, डोली, निशा, फातिमा आदि कई छात्राओं ने नृत्य व संगीत प्रस्तुत कर आए हुए अतिथियों को मन मोह लिया। कार्यक्रम में श्यामदेव यादव, श्यामसुंदर यादव, डा0 रामकृष्ण यादव, उमा देवी आदि ने भी शिक्षा पर प्रकाश डाला। विद्यालय के निदेशक प्रेमचंद राणा ने विद्यालय की उपलब्धियों को प्रस्तुत किए तथा योग्य एवं अनुभवी शिक्षकों को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम का संचालन इंद्रदेव यादव ने किया।



सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करतीं छात्राएं।