सभी की हितैषी है कांग्रेस : महेश सिंह
रामगढ़ - कांग्रेस पार्टी की ओर से कार्यकर्ता मिलन समारोह का आयोजन किया गया। सोमवार को बिजुलिया के लायंस हॉल में मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष कुमार महेश सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सभी की हितैषी रही है। सेवा के लिए पार्टी कटिबद्ध है। कहा कि पार्टी चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करेगी। वहीं, शहजादा अनवर, सीपी संतन, जकाउल्लाह खान, चेतन साव, तारिक अनवर, सज्जाद खान, अजमल हुसैन साहेब, इरशाद मंसूरी, पंकज कुमार और अमित कुमार ने संबोधित किया। जिलाध्यक्ष और नेताओं ने कांकेबार के युवा नेता अमित कुमार और उनके समर्थकों का स्वागत कर पार्टी की सदस्यता दिलाई। अध्यक्षता तारिक अनवर और संचालन सज्जाद खान ने किया। मौके पर रवींद्र कुमार, भागीरथ, ओम प्रकाश, शिबू, संतोष, पंकज, गौतम, ललन, अजीत, राकेश, जयनंदन, श्याम, राजा, भोलू राम,अविनाश आदि मौजूद थे।