पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चुनौतियों का मिलकर करना होगा सामना : ददई

चुनौतियों का मिलकर करना होगा सामना : ददई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - मेदिनीनगर
गणतंत्र दिवस पर पुलिस स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह में राज्य के पंचायती राज एवं श्रम नियोजन मंत्री चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे ने तिरंगा फहराया। झंडोत्तोलन के बाद मंत्री ने परेड का निरीक्षण किया और सलामी ली। परेड में शामिल जवान, एनसीसी कैडेटों ने मार्च पास्ट भी किया। समारोह में स्वास्थ्य विभाग, समाज कल्याण विभाग और अन्य गैर सरकारी संस्थाओं की ओर से आकर्षक झांकियां निकाली गई। समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री ददई दुबे ने कहा कि चार माह के कार्यकाल में राज्य सरकार ने कई उल्लेखनीय कार्य किए हैं। परंतु अभी भी हमारे समक्ष कई चुनौतियां हैं, जिसका हमें मिलकर सामना करते हुए निदान करना होगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन के तहत 65 वर्ष से अधिक उम्र के पांच हजार से अधिक लोगों की पेंशन स्वीकृत की गई है। राज्य सरकार कमजोर एवं असहायों के लिए निरंतर कार्य कर रही है। मंत्री ने कहा कि पलायन रोकने के लिए फिलहाल सभी क्रशरों को चालू रखने को कहा गया है। इसी दौरान क्रशरों के कागजात की जांच जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि नक्सली गतिविधियों में शामिल लोग समाज की मुख्यधारा से जुड़कर विकास में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि अब तक नौ विभागों के क्रियान्वयन का पूर्ण अधिकार पंचायतों को सौंप दिया गया है। बालू के उठाव की जिम्मेवारी भी पंचायतों के अधीन है। पुलिस स्टेडियम में परेड का नेतृत्व सार्जेंट मेजर टीके झा ने किया। इस अवसर पर डीसी मनोज कुमार, एसपी वाईएस रमेश, डीडीसी मुकुंद दास, एसडीएम सुरेंद्र वर्मा आदि
उपस्थित थे।




गणतंत्र दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम

मेदिनीनगर - गणतंत्र दिवस की शाम पुलिस स्टेडियम में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्कूली विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों से शमां बांध दिया। कार्यक्रम का उद्घाटन एनडीसी भागीरथ प्रसाद ने किया। मौके पर उन्होंने कहा कि यह दिन गौरव का है। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने भी इस अवसर पर अपने विचार रखे। मौके पर जवाहर नवोदय विद्यालय, न्यू मॉडल पब्लिक स्कूल, सेक्रेड हर्ट, जीजीपीएस, ब्राइट लैंड, रोज वैली, सर्वोदय बालिका उवि, स्पार्क डांस एकेडमी, सोहसा पब्लिक स्कूल, रेड रोज पब्लिक स्कूल, पटेल रमन उवि, गिरिवर प्लस टू विद्यालय, विकलांग विद्यालय तथा राजकीय बालिका प्लस टू उवि ने कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इसमें जीजीपीएस, रेड रोज और रोज वैली स्कूल को पुरस्कृत किया गया। मौके पर सार्जेंट मेजर टीके झा, डीएसई रामप्रसाद मंडल, राजेश्वर पांडेय सहित अन्य मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन अनुपमा तिवारी तथा अनूप कुमार ने किया।

ञ्चसरकारी और गैर सरकारी संस्थाओं की ओर से निकाली गईं आकर्षक झांकियां