गणित ओलंपिक में अंकित पोद्दार अव्वल
भास्कर न्यूज - गोला
डीएवी पब्लिक स्कूल रजरप्पा में वर्ग पांच का छात्र अंकित पोद्दार ने अंतर्राष्ट्रीय गणित ओलंपिक में अपने विद्यालय में फस्र्ट रैंक प्राप्त किया। वहीं प्रदेश स्तर पर वे 506 व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर 3184 रैंक लेकर स्वर्ण पदक हासिल किया। उन्होंने ने अपने साथ अपने स्कूल का नाम मैथमेटिक्स की दुनिया में रौशन कर दिया। यह ओलंपिक दिसंबर माह में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर दिल्ली में आयोजित किया गया था। अंकित इस सफलता को पापा परितोष चंद्र पोद्दार सहित विद्यालय शिक्षक व शिक्षिका को समर्पित किया है।