शाहपुर किले पर भी झंडोत्तोलन
मेदिनीनगर - किला जीर्णोद्धार समिति के तत्वावधान में गणतंत्र दिवस पर शाहपुर किला के प्रांगण में गिरिजा प्रसाद सिंह ने झंडोत्तोलन किया। युवा जागृति केंद्र के कार्यालय में राजन सिन्हा ने झंडोत्तोलन किया। राष्ट्रवादी आर्थिक स्वतंत्रता दल के तत्वावधान में भी सामूहिक रूप से झंडोत्तोलन किया गया।