सफल प्रतिभागियों को किया सम्मानित
भास्कर न्यूज। जयनगर
गणतंत्र दिवस के मौके पर आदर्श युवा क्लब हिरोडीह के तत्वावधान में खेलकूद प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों के लिए पुरस्कार वितरण समारोह आयोजन कर पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक अमित कुमार यादव, विशिष्ट अतिथि जिप सदस्य रेखा देवी, वासुदेव यादव, डॉ.बीएनपी वर्णवाल, राकांपा जिलाध्यक्ष असरफ अंसारी मौजूद थे।
पुरस्कार वितरण समारोह में प्रखंड के दर्जनों विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। वहीं सफल प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि के द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मौके पर विद्यालय अमित कुमार यादव ने कहा कि आज बच्चों का हौसला बढ़ाने के लिए आदर्श युवा क्लब हिरोडीह में यह कार्यक्रम आयोजित कर लोगों का मनोबल बढ़ाया। इसके लिए व धन्यवाद के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों का खेलकूद से मानसिक विकास होता है। वहीं वासुदेव यादव, रेखा देवी, डॉ. बीएनपी वर्णवाल, अशरफ अंसारी, मुखिया सुरेंद्र यादव, शबाना खातून, अंजनी देवी, कन्हाय यादव, पूर्व मुखिया वासुदेव यादव ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष शंकर कुमार मोदी ने की व संचालन कोषाध्यक्ष आनंद कुमार ने किया। मौके पर सचिव मुकेश यादव, सुधीर सिंह, यमुना यादव, पंसस अर्जुन चौधरी, शहजाद खान, अरूण राणा, दिनेश चौधरी, संतोष वर्णवाल समेत कई लोग मौजूद थे।