तीन घंटे बाधित रहा रेल परिचालन
झुमरी तिलैया - कोडरमा-गया रेलखंड के यदुग्राम में रविवार को पटना हटिया एक्सप्रेस के इंजन में आई खराबी के वजह से डाउन लाइन पर तीन घंटे परिचालन बाधित रहा। इस दौरान वाराणसी आसनसोल सवारी गाड़ी दो घंटे तक पहाड़पुर स्टेशन पर खड़ी रही। बैंकर लगाकर हटिया को गुरपा ले जाया गया और खराबी दूर करने के बाद उक्त ट्रेन कोडरमा जंक्शन के लिए रवाना हो गया।