- Hindi News
- एकजुट होकर ही समाज आगे बढ़ सकता है : महेश्वर
एकजुट होकर ही समाज आगे बढ़ सकता है : महेश्वर
झारखंड वैश्य संघर्ष मोर्चा का वनभोज सह मिलन समारोह
चितरपुर - चितरपुर स्थित भैरवी नदी तट पर सोमवार को झारखंड वैश्य संघर्ष मोर्चा का वनभोज सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड वैश्य संघर्ष मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष महेश्वर साहू और विशिष्ठ अतिथि पूर्व विधायक शंकर चौधरी मौजूद थे। अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद वर्मा व संचालन केंद्रीय सदस्य चंद्रशेखर पटवा ने किया। मौके पर जिलाध्यक्ष रामदेव प्रसाद, केंद्रीय संगठन सचिव वीरेंद्र कुमार, प्रेमनाथ विश्वकर्मा सहित कालीचरण वर्मा, मितन मास्टर, दशरथ राम, राज कुमार लहेरी, श्याम नारायण पोद्दार, संतोष साव, अमृतलाल पटवा, राजदीप आदि मौजूद थे।