पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वार्षिकोत्सव पर दिखी देशभक्ति

वार्षिकोत्सव पर दिखी देशभक्ति

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विश्रामपुर - बेलचंपा स्थित आवासीय ज्ञान निकेतन पब्लिक स्कूल के गणतंत्र दिवस के मौके पर आयोजित 12वें स्थापना वर्षगांठ महोत्सव में स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की भावपूर्ण प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने देशभक्ति गीत व नृत्य के जलवे बिखर खूब वाहवाही पाई। आयोजन में मुख्य अतिथि व पूर्व मंत्री गिरिनाथ सिंह व विशिष्ट अतिथि व पूर्व डीजीपी बीडीराम, नगर उपाध्यक्ष सह भाजपा नेता
अलखनाथ पांडेय, वनांचल डेंटल कॉलेज के चेयरमैन दिनेश सिंह के ने संयुक्त रूप से शिक्षण संस्थान की वेबसाइट जारी की। वहीं संस्थान के निदेशक अमित सिंह बाबुल व प्राचार्य जेपी मिश्रा ने अतिथियों का
स्वागत किया। बाबलू सिंह ने नर्सरी से इंटर तक विद्यालय के पहुंचने के 12 वर्षों का सफरनामा प्रस्तुत किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने संस्थान की प्रगति व शैक्षणिक उत्थान की सराहना की। मौके पर उपस्थित अतिथियों को सम्मानित भी किया गया।