रन फॉर झारखंड में दौड़े लोग
भास्कर न्यूज - मेदिनीनगर
हिप हिप हुर्रे क्लब द्वारा आयोजित रन फॉर झारखंड में सोमवार को यहां छात्र, युवा व नेता शामिल हुए। जिला स्कूल से पुलिस स्टेडियम तक आयोजित इस दौड़ को देवशरण भगत ने रवाना किया। उन्होंने कबूतर उड़ाकर तथा झंडी दिखाकर दौड़ की शुरुआत की। इसमें शामिल लोग जिला स्कूल से निकलकर हॉस्पिटल चौक, साहित्य समाज चौक होते हुए पुलिस स्टेडियम पहुंचे। स्वामी विवेकानंद जयंती समारोह पखवाड़ा के तहत आयोजित इस दौड़ में कन्वेनर दुर्गा जौहरी , सतीश कुमार, विजय मेहता के अलावा महेश तिवारी, युगल पाल, दीपू चौरसिया, शब्बीर अहमद, गौतम चटर्जी, इंदू भगत प्रसेनजीत दास सहित स्कूल,कालेज व हॉस्टल के छात्र शामिल हुए।