पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विद्युत तार गिरा, बाल बाल बचे लोग

विद्युत तार गिरा, बाल-बाल बचे लोग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोला - थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित रवानी टोला में रविवार की सुबह सड़क पर विद्युत प्रवाहित 440 वोल्ट का तार टूट कर गिरने से कई राहगीर बाल बाल बच गए। बताया गया कि जर्जर तार इस रोड में अक्सर गिरते रहने की शिकायत मिलती है। इसके बावजूद विभाग द्वारा इसे बदला नहीं जाता है। लोगों ने बताया कि तार गिरने के कुछ मिनट पहले कई स्कूलों से गणतंत्र दिवस की प्रभात निकली थी। इसकी सूचना ग्रामीणों द्वारा विभाग को दी गई। जिसके कुछ घंटों बाद उसी जर्जर तार को पुन जोड़कर लगा दिया गया। जिससे यहां पर दुर्घटना की आंशका बनी हुई है।