- Hindi News
- सीपी और आरके ने राज्यसभा चुनाव का पर्चा भरा
सीपी और आरके ने राज्यसभा चुनाव का पर्चा भरा
पटना - बिहार से राज्यसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ((भाजपा)) के डॉ. सीपी ठाकुर और आरके सिंह ने सोमवार को नामांकन पत्र दाखिल किया। डॉ. ठाकुर और सिन्हा ने विधानसभा के सचिव के कार्यालय मे नामांकन पत्र दाखिल किया। इस मौके पर पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता नंदकिशोर यादव, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय भी उपस्थित थे। नामांकन करने आए प्रत्याशियों के साथ कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने जमकर होली खेली और खुशी का इजहार किया। नामांकन के मौके पर बैंड बाजे की व्यवस्था की गई थी। ज्ञात हो कि जदयू ने राज्यसभा चुनाव के लिए हरिवंश, जननायक कर्पूरी ठाकुर के पुत्र रामनाथ ठाकुर और राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष कहकशां परवीन को अपना उम्मीदवार बनाया है।
जदयू के तीनों उम्मीदवार मंगलवार को नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।
बिहार से जदयू के राज्यसभा सदस्य शिवानंद तिवारी, एनके सिंह और साबिर अली ((भाजपा)) के डॉ. सीपी. ठाकुर तथा ((राजद)) के प्रेमचंद गुप्ता का कार्यकाल इस वर्ष नौ अप्रैल को समाप्त हो रहा है। इन सीटों के लिए सात फरवरी को वोट डाले जाएंगे। नामांकन पत्र भरने की अंतिम तिथि 28 जनवरी है।