याद किए गए बाला साहेब
भास्कर न्यूज - कामडारा
बाला साहेब की 100वां जन्म शताब्दी पर सोमवार को सरस्वती शिशु मंदिर में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों के बीच लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक, रिले रेस, मेढ़क दौड़ का आयोजन किया गया। सभी विजेता बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मौके पर मुख्य अतिथि संभाग निरीक्षक सुभाष चंद्र दूबे ने कहा कि शिक्षा विकास का सामाजिक उन्नति का मुख्य मार्ग है। यहां बच्चों को शिक्षा के साथ संस्कार दिया जाता है। उन्होंने सभी बच्चों को लक्ष्य लेकर पढ़ाई करने की अपील की। इसके पूर्व अतिथियों ने भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। मौके पर अनिल ठाकुर नूतन टोप्पणो, गुडी कुमारी, मरियम टोप्पणो विनोद साहू, रामाशंकर चौधरी सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।