तेली समाज की बैठक
चैनपुर। छोटानागपुरिया तेली उत्थान समाज प्रखंड कमेटी की बैठक सोमवार को सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में हुई। बैठक में 29 जनवरी को गुमला में आयोजित वार्षिक तेली जतरा को सफल बनाने पर चर्चा की गई। अध्यक्ष चंद्रशेखर प्रसाद ने प्रखंड में समाज के सभी लोगों को उपस्थित होकर सफल बनाने की अपील की। मौके पर अजय साहू, संजय साहू, विनोद साहू, देवनारायण साहू, मनोज साहू, शंकर साहू, सत्यनरायण साहू सहित अन्य लोग मौजूद थे।