पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नवाडीह ने 2 1 से जीता खिताब

नवाडीह ने 2-1 से जीता खिताब

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
घाघरा - घाघरा हाई स्कूल मैदान में आयोजित छह दिवसीय शहीद देवनारायण भगत फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन रविवार को किया गया। फाइनल में नवाडीह की टीम ने सैनिक टीम चांपी को पेनाल्टी में 2-1 से पराजित किया। मुख्य अतिथि कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिवकुमार भगत ने दोनों टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मौके पर उन्होंने कहा कि शहीद देवनरायण भगत खेल के प्रति काफी लगाव रखते थे। आज हमारे बीच नहीं होते हुए भी वे हमारे लिए प्रेरणास्रोत हैं। मौके पर बॉबी भगत, शंभू भगत, अनिरुद्ध चौबे, सुधीर सहित अन्य लोग मौजूद थे।