मूक बधिर स्कूल में प्रतियोगिता
गुमला - गणतंत्र दिवस के अवसर पर मूक बधिर स्कूल में बच्चों के बीच क्विज, गणित दौड़, जलेबी रेस, कुर्सी रेस, तीन पैर वाली दौड़ का आयोजन किया गया। सभी विजेता प्रतिभागियों को मुक्ति संस्थान के सचिव रुमा दत्ता द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मौके पर प्रमिला कुमारी, एलानी बारवा, सुबंती लकड़ा, प्रतिमा टोप्पो, फुलमैत सहित अन्य लोग मौजूद थे।