पतरातू में हॉकर संघ का वनभोज
पतरातू - पतरातू क्षेत्र के अखबार हॉकर संघ का सोमवार को डैम परिसर में वनभोज आयोजित किया गया। इस मौके पर हॉकर संघ के सीनियर मेम्बर केएल महादानी ने कहा कि प्रत्येक वर्ष नववर्ष के अवसर पर पतरातू में वनभोज का आयोजन किया जाता है। इस क्षेत्र के सभी हॉकर इस अवसर पर एक दूसरे को नववर्ष की बधाई देते हैं। मौके पर मनोज महादानी, कन्हैया लाल महादानी, रामइंद्र मिश्रा, ज्ञानी, पिंटू गुप्ता, वरुण कुमार, सुरेश, बासुदेव, संजय कुमार, संतोष कुमार, विजय कुमार, सोनू महली, राकेश कुमार, सुधीर कुमार, जुगेश्वर आदि मौजूद थे।