पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मुआवजे की मांग दो घंटे सड़क जाम

मुआवजे की मांग दो घंटे सड़क जाम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - विशुनपुर
मुआवजा की मांग को लेकर गुरदरी पसेरी पाट और नेतरहाट के ग्रामीणों ने सोमवार को नेतरहाट और गुमला पथ को सखुआ मोड़ के पास जाम कर दिया। ग्रामीणों ने दो घंटा तक जाम रखा। दो दिन पहले उग्रवादियों ने बॉक्साइट ट्रक को आग लगा दी थी। इससे 25 क्विंटल अनाज जलकर राख हो गया था। ग्रामीण इस अनाज का मुआवजा मांग रहे हैं। ग्रामीणों के सड़क पर उतरने से जाम में वाहनों की लंबी लाइन लग गई। यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। नेतरहाट से आने वाले काफी पर्यटक भी दो घंटे तक फंसे रहे। जाम करने वालों में महिलाएं काफी संख्या में थीं। ग्रामीण एक दिन पूर्व ग्रीन आर्मी अपराधियों द्वारा जलाए गए ट्रक के साथ जले धान की मुआवजा देने की मांग कर रहे थे। जानकारी के अनुसार नेतरहाट घाटी में सखुआ मोड़ के पास दो दिन पूर्व ग्रीन आर्मी के अपराधियों ने तीन बॉक्साइट ट्रक को जला दिया था। इसमें एक ट्रक में गुरदरी पसेरी पाट निवासी सुनील उरांव का 25 क्विंटल धान लदा हुआ था, जिसे वह नेतरहाट ले जा रहा था। ट्रक को जलाने पर धान भी जल गया, जिससे ग्रामीण आक्रोशित थे। ग्रामीणों का कहना था कि गाड़ी वाहनों को इंश्योरेंस मिलेगा। धान जलने से सुनील की पारिवारिक स्थिति खराब हो जाएगी। उसे सरकारी मुआवजा मिलना चाहिए। जाम की सूचना होने पर नेतरहाट पुलिस वहां पहुंची और जाम करने वालों को समझा-बुझा कर जाम हटवाया।



यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा