विश्रामपुर में भी फहरा तिरंगा
विश्रामपुर - विश्रामपुर प्रखंड कार्यालय में प्रखंड प्रमुख मीना देवी ने झंडोत्तोलन किया। इस अवसर पर बीडीओ एनएन किशोर, पलामू सांसद कामेश्वर बैठा और स्वतंत्रता सेनानी हरिनारायण वाजपेयी समेत अन्य लोग उपस्थित थे। थाना में थाना प्रभारी एसएनसाहू, नगर पंचायत कार्यालय में नगर अध्यक्ष डीएन सिंह ने झंडा फहराया। रेहला में सनातन विद्या निकेतन, ज्ञानदीप कॉन्वेंट, सेंट पॉल स्कूल, बेसिक स्कूल, ट्रेनिंग स्कूल के प्रधान ने तिरंगा फहराया। इधर नगर पंचायत कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में आधा दर्जन वार्ड पार्षद शामिल नहीं हुए।