चितरपुर में माघ मेला शुरू, उमड़ी भीड़
भास्कर न्यूज - चितरपुर
चितरपुर में माघ मेला का विधिवत उद्घाटन रविवार को किया गया। उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद कृषि मंत्री योगेंद्र साव व विशिष्ट अतिथि कांग्रेस के प्रदेश प्रतिनिधि शहजादा अनवर ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। मौके पर मुख्य अतिथि ने कहा कि ऐसे तो आज कल मेले का महत्व विलुप्त होते जा रहा है। लेकिन ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के खरीद बिक्री के अलावा आपसी प्रेम व सद्भावना बढाने का यह एक माध्यम है। उद्घाटन के बाद अतिथियों ने पूरे मेला क्षेत्र का परिभ्रमण किया। मेले में मनमोहक टावर झूला व ब्रेक डांस झूला बच्चों के लिए आकर्षण का केंद्र है। वहीं बुगी - बुगी डांस कार्यक्रम भी लोगों को काफी भा रहा है। मौके पर मेला आयोजन समिति के अध्यक्ष मो. साजिद ने कहा कि मेले में विधि व्यवस्था बनाने के लिए समिति के सदस्य हमेशा तत्पर रहेंगे। मौके पर मुखिया चुटटू स्वर्णकार सहित कांग्रेस नेता सालिक अहमद, जकाउल्लाह, अमानत उल्लाह, मुकेश यादव, सत्यनरायण पोद्दार, सुनील कुशवाहा, मेहर साईद, संजय कुमार, कयामुद्दीन अंसारी, जियाउल होदा, टेपा राम, संजू रजक, रंजीत रजक, तारीक अनवर सहित कई मौजूद थे।