तोपा गोलीकांड का आरोपी गिरफ्तार
कुजू - ओपी क्षेत्र के सीसीएल तोपा परियोजना के लोकल सेल में गत 25 जनवरी को हुए गोलीकांड का मुख्य आरोपी हुवाग निवासी फिरोज अंसारी को कुजू पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा। मामले के अन्य नामजद आरोपियों की सरगर्मी के साथ तलाश जारी है। गौरतलब है कि बीते शनिवार को आरओएम की जगह जबरन स्टीम कोयला लादने का विरोध कर रहे सीसीएल लोडिंग मुंशियों पर आरोपी फिरोज व उसके दो अन्य साथियों द्वारा देशी कट्टे से गोली चलाई गई थी।