पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्कूल में घुसी अनियंत्रित कार, गार्ड जख्मी

स्कूल में घुसी अनियंत्रित कार, गार्ड जख्मी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
क्षतिग्रस्त कार में फंसा चालक
भास्कर न्यूज - बरकाकाना
रामगढ़ भुरकुंडा मुख्य मार्ग पर स्थित अमवाटांड़ के निकट मौलाना आजाद स्कूल में एक अनियंत्रित कार घुस गई। जिससे स्कूल में तैनात गार्ड हेहल निवासी मुस्लिम अंसारी गंभीर रूप से घायल हो गया।
इस हादसे में कार चालक कार के अंदर फंस गया। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद फंसे वाहन से चालक को बाहर निकाला व दोनों घायलों को स्थानीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां दोनों को प्राथमिक इलाज के बाद रांची रिम्स रेफर कर दिया गया। वाहन चालक हजारीबाग निवासी नंदलाल प्रसाद ने बताया कि वह स्पार्क जेएच2एए 2660 को लेकर रामगढ़ की ओर जा रहा था। अचानक नींद आने के कारण कार अनियंत्रित हो गई और स्कूल के गार्ड रूम से टकरा गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है।